फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fossil samples found in Kharapatthar of Shimla will be examined in Lab

शिमला के खड़ापत्थर में मिले जीवाश्म के नमूने की लैब में होगी जांच

Sat, 11 May 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
fossil samples found in Kharapatthar of Shimla will be examined in Lab
- फोटो : अमर उजाला

खड़ापत्थर के समीप शीलघाट सड़क के किनारे मिले 25 करोड़ साल पुराने विशालकाय पेड़ के जीवाश्म की अब प्रयोगशाला में जांच होगी। प्रदेश राज्य संग्रहालय के क्यूरेटर डा. हरि चौहान ने शुक्रवार को जीवाश्म के नमूने एकत्र किए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक भू गर्भ वैज्ञानिक व पुरातत्व विभाग की टीम के विशेषज्ञ मौके पर नहीं पहुंचे। जीवाश्म दिखने का इस क्षेत्र में पहला मामला दो मई को सामने आया था। वन विभाग ने चारों ओर बाड़ लगा दी है।
विज्ञापन


 वन विभाग जांच पूरी होने तक इसकी देखरेख कर रहा है। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद जीवाश्म की जांच के लिए विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंचने का वन विभाग इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए ही इसको पुरातत्व विभाग को सौंपा जाना है। मध्यजीवीय युग के इस जीवश्म को प्रारंभिक जांच के दौरान डायनासोर के काल का मान रहे हैं। जुब्बल के वन परिक्षेत्र अधिकारी देसराज महाजन ने बताया कि शुक्रवार को डा. हरि चौहान ने जीवाश्म के नमूने जांच के लिए यहां से इकट्ठा किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed