{"_id":"5cd6d3e9bdec22073c2c7714","slug":"fossil-samples-found-in-kharapatthar-of-shimla-will-be-examined-in-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के खड़ापत्थर में मिले जीवाश्म के नमूने की लैब में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला के खड़ापत्थर में मिले जीवाश्म के नमूने की लैब में होगी जांच
Sat, 11 May 2019 07:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 May 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ापत्थर के समीप शीलघाट सड़क के किनारे मिले 25 करोड़ साल पुराने विशालकाय पेड़ के जीवाश्म की अब प्रयोगशाला में जांच होगी। प्रदेश राज्य संग्रहालय के क्यूरेटर डा. हरि चौहान ने शुक्रवार को जीवाश्म के नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक भू गर्भ वैज्ञानिक व पुरातत्व विभाग की टीम के विशेषज्ञ मौके पर नहीं पहुंचे। जीवाश्म दिखने का इस क्षेत्र में पहला मामला दो मई को सामने आया था। वन विभाग ने चारों ओर बाड़ लगा दी है।
विज्ञापन
वन विभाग जांच पूरी होने तक इसकी देखरेख कर रहा है। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद जीवाश्म की जांच के लिए विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंचने का वन विभाग इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
जांच के लिए ही इसको पुरातत्व विभाग को सौंपा जाना है। मध्यजीवीय युग के इस जीवश्म को प्रारंभिक जांच के दौरान डायनासोर के काल का मान रहे हैं। जुब्बल के वन परिक्षेत्र अधिकारी देसराज महाजन ने बताया कि शुक्रवार को डा. हरि चौहान ने जीवाश्म के नमूने जांच के लिए यहां से इकट्ठा किए हैं।