फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former vidhan sabha speaker tulsi ram resigns from Bjp.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसी राम ने छोड़ा भाजपा का दामन

Sat, 19 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 19 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
former vidhan sabha speaker tulsi ram resigns from Bjp.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भरमौर भाजपा के कद्दावर नेता पंडित तुलसी राम ने पार्टी छोड़कर आजाद चुनाव लड़ने की बात कही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इससे पहले भाजपा से टिकट कटने के बाद कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने किसी भी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत आजाद चुनाव लड़कर की थी और अब जीवन का अंतिम चुनाव भी आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे। तुलसी राम ने कहा कि पूर्व विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से उन्हें भारी आघात पहुंचा। पार्टी ने उन पर कार्रवाई करने से पूर्व उनका पक्ष ही नहीं सुना। टिकट न मिलने के बाद भरमौर भाजपा मंडल और कई वरिष्ठ नेता इस्तीफा देना चाहते थे और उनकी पत्नी को आजाद प्रत्याशी मैदान में उतारने की भी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उनसे चुनाव न लड़ने की बात कही। तुलसी राम का कहना है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को स्पष्ट कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। साथ ही भाजपा का टिकट लेने वाले को भी स्वतंत्र तौर पर काम करने का मौका दिया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वे हर सूरत में अगला चुनाव भरमौर विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed