फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former telecom minister pandit sukhram statement over hpcc chief sukhu

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के बचाव में उतरे सुखराम

Sun, 18 Sep 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Sep 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
former telecom minister pandit sukhram statement over hpcc chief sukhu

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ तीखी टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेताओं में घमासान छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न खेमों के नेताओं से कांग्र्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कामकाज पर परस्पर विरोधी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं तो कुछ मौन हैं।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने शुक्रवार को सुक्खू के पक्ष में बयान दिया, तो हिमाचल में राजनीति के पुराने चाणक्य माने जाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम ने भी दूसरे दिन खुलकर सुक्खू का बचाव किया। इसके उलट एआईसीसी सचिव एवं पंजाब की कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी ने शनिवार को कहा कि सीएम सोच-समझकर ही बोलते हैं और उन्होंने ये कांग्रेस के भले में ही कहा होगा।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कार्यशैली पर एतराज नहीं होना चाहिए

former telecom minister pandit sukhram statement over hpcc chief sukhu

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि किसी को वर्तमान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली पर एतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जिस तरह से सरकार और संगठन में तालमेल की कमी दिख रही है।

वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पंडित सुखराम ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वे इतना जानते हैं कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी संगठन के हित में काम कर रहे हैं। वे पार्टी को उचित दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही उन्हें ये सब मालूम हो रहा है। अगले साल चुनाव हैं और उससे पहले सरकार और पार्टी में एकता होना बहुत जरूरी है।

आशा कुमारी बोली, सीएम साहब ने हमेशा कांग्रेस के भले की बात की

former telecom minister pandit sukhram statement over hpcc chief sukhu

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह ने हमेशा कांग्रेस के भले की बात की है। आशा कुमारी बोली कि वे पूरे प्रकरण से वैसे अनजान हैं और शनिवार को भी पंजाब में वे थीं।

उन्होंने कहा कि सीएम साहब ने जो भी कहा होगा, वह सोच-समझकर कहा होगा। मुख्यमंत्री को राजनीति में 50 साल से अधिक का वक्त हो गया है। वे वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं और मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।

विद्या स्टोक्स और कौल सिंह का ‘नो कमेंट’- सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस प्रकरण पर किसी भी टिप्पणी करने से इंकार किया है।

विज्ञापन

दिल्ली गए वीरभद्र, आज लौटेंगे

former telecom minister pandit sukhram statement over hpcc chief sukhu

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे अपनी बेटी अपराजिता सिंह के पुत्री पैदा होने पर उनका कुशलक्षेम लेने के लिए ही नई दिल्ली गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर पहले से ही दिल्ली में हैं। उन्होंने शनिवार को बताया कि वे मंडी की एक जनकल्याण सभा के कार्यक्रम के लिए गए हैं। वे भी अपने किसी काम से शिमला से बाहर होने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed