{"_id":"636a662247c22c4894696615","slug":"former-state-president-kuldeep-kumar-made-national-spokesperson-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप को बनाया कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता,उज्ज्वल सेन पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप को बनाया कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता,उज्ज्वल सेन पार्टी से निष्कासित
Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:52 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय से इस बाबत आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय से इस बाबत आदेश जारी हुए हैं। कुलदीप कुमार चिंतपूर्णी से टिकट के मुख्य दावेदार थे। पार्टी ने इस बार कुलदीप कुमार की जगह सुदर्शन बबलू को चिंतपूर्णी से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
उज्ज्वल सेन कांग्रेस से निष्कासित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उज्ज्वल सेन मेहता को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ठियोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट पर मेहता के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन