कंधार कांड पर रॉ के पूर्व प्रमुख का चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख एएस दुलत ने कहा कि कंधार कांड को रोका जा सकता था लेकिन समय रहते एहतियाती कदम नहीं उठाए गए। अमृतसर में जहाज पर काबू करने का पूरा मौका था। विमान में 172 यात्री थे। वन टाइम अटैक से जहाज पर काबू किया जा सकता था।
लेकिन कोई नुकसान झेलने को तैयार नहीं था। कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में बतौर इनवाइटी पहुंचे दुलत ने कहा कि उनकी हाल ही में प्रकाशित ‘द वाजपेयी ईयर्स’ किताब में इस बात का जिक्र है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान में तनाव ठीक नहीं है। दोनों देशों को मिलकर इसका समाधान खोजना चाहिए।
भारत-पाकिस्तान दोनों बड़े और न्यूक्लियर देश हैं। उन्हें किसी माध्यम के बजाय सीधे बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से हिंदुस्तान ही नहीं पाकिस्तान भी ग्रस्त है। दोनों देशों में कई बार जंग हो चुकी है लेकिन हल कुछ नहीं निकला।
उन्हें पैसे आते रहेंगे, हम कब तक मरेंगे : अब्दुल्ला
उधर, जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों मुल्क एक-एक परमाणु युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकते। दोनों तरफ एक जैसे ही लोग हैं लेकिन कुछ मौकापरस्त ऐसे हैं जो कश्मीर मुद्दे को सेटल नहीं होने देना चाहते। वह स्वार्थ देखते हैं। उनको तो पैसा आता रहेगा। लेकिन कब तक हमें मारते जाओगे, इधर से भी और उधर से भी।
कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में कई नामी हस्तियों ने अपने अनुभव तो साझा किए है साथ ही भारत पाक संबंधों को लेकर भी चर्चा की। दोनों ओर के प्रतिनिधियों ने ये माना कि युद्घ की बजाए एक दूसरे से बात कर ही मामले को सुलझाना बेहतर होगा।