फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former MLA Subhash Chand Manglet joins BJP

Himachal BJP: पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भाजपा में हुए शामिल

Mon, 13 May 2024 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 May 2024 07:38 PM IST
सार

चौपाल से विधायक रहे सुभाष चंद मंगलेट ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन
Former MLA Subhash Chand Manglet joins BJP
पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे सुभाष चंद मंगलेट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलेट के भाजपा परिवार में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन


2003 में पहली बार बने थे विधायक
मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तीन धार्मिक आश्रम और प्रदेश से बाहर एक धार्मिक आश्रम बनवाए हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना–जाना लगा रहता है। मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन


सुभाष चंद मंगलेट ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed