फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former MLA Raghuveer Singh Thakur staked claim from Lahaul

Kullu News: पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने लाहौल से जताई कांग्रेस टिकट की दावेदारी

Thu, 21 Mar 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

 पूर्व विधायक ने उपचुनाव लड़ने का एलान किया है। मनाली में पत्रकार वार्ता में उन्होंने लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी जताई है।

विज्ञापन
Former MLA Raghuveer Singh Thakur staked claim from Lahaul
पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा के बाद अब टिकट के तलबगार सक्रिय हो गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले में भी कांग्रेस के रघुवीर सिंह ठाकुर मैदान में उतरने को बेताब हैं। पूर्व विधायक ने उपचुनाव लड़ने का एलान किया है। मनाली में पत्रकार वार्ता में उन्होंने लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी जताई है। दावा किया कि जनता की मांग पर वह टिकट की दावेदारी जाता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक रहे रवि ठाकुर ने भाजपा के प्रति वफादारी निभाकर विकास कार्यों में रोड़ा डालने की कोशिश की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार पूरे पांच साल चलेगी। भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होगी। प्रदेश की जनता भाजपा को आईना दिखाएगी। कांग्रेस को सरकार बचाने के लिए हर एक सीट जीतना जरूरी है। इसलिए हाईकमान सोच समझकर टिकट का आवंटन करे। राज्यसभा में भाजपा का समर्थन करने वाले छह विधायकों के साथ भाजपा के दो विधायक साथ में हैं। इससे पहले रघुवीर ठाकुर 2003 में यहां से चुनाव जीते थे। इस दौरान मनोनीत पार्षद धर्मपाल रुडिंगपा, रमेश भट, वीरेंद्र ठाकुर, तनु ठाकुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed