{"_id":"62cbf8fd97930f6601578d1a","slug":"former-mla-mastram-karsog-committed-suicide-in-the-hotel-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Former MLA Suicide: करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Former MLA Suicide: करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट भी बरामद
Mon, 11 Jul 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:39 PM IST
सार
करसोग विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक रहे मस्त राम (70) ने सुंदरनगर के एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मस्तराम(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग विधानसभा सीट से दो बार कांग्रेस के विधायक रहे मस्त राम (70) ने सुंदरनगर के एक होटल में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जांच के लिए होटल पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में विधायक ने लिखा है कि उनकी मौत के लिए मेरे परिवार और होटल वालों को परेशान न किया जाए। मैं अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हूं। यह भी लिखा कि मेरे पास जो 7,000 रुपये नकदी है, वह उनकी पत्नी को दे दी जाए। करीब सात घंटे बाद परिजनों के होटल पहुंचने के बाद शव फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने होटल स्टाफ के बयान भी दर्ज किए। पुलिस के अनुसार पूर्व विधायक रविवार शाम को होटल में रहने पहुंचे थे। सोमवार सुबह 10:30 बजे चाय पी, जिसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकले। एक बजे होटल का सेवादार कमरे में गया तो उसने पूर्व विधायक को फंदे से लटका पाया। उन्होंने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करसोग विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 1993 और 2003 में विधानसभा चुनाव जीता था। एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन