बिलासपुर गोलीकांड: मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार, बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा मास्टमाइंड
जिला अदालत बिलासपुर से 20 मीटर दूरी पर हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर का नाम भी सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर हुए गोलीकांड का मास्टरमाइंड पुलिस जांच के अनुसार पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक चहल ने प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगलते हुए कबूला है कि उसने सारी साजिश रची थी। पुलिस ने पुरंजन को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई हैं। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी ने कहा कि पूछताछ में लुधियाना के रहने वाले सन्नी ने बताया कि पुरंजन ने उसे सौरभ पटियाल पर गोली चलाने के लिए बुलाया था। इसके लिए पैसे का लेनदेन भी तय हुआ था। इसमें से कुछ रकम उसे पहले मिल गई थी और कुछ काम होने के बाद मिलनी थी। एक और आरोपी का नाम सन्नी गिल ने बताया, जिसने उसे रहने की जगह दी थी। इसमें छात्र अनमोल शर्मा उर्फ गौरव नड्डा जो अपने पिता के सरकारी आवास में चंगर में रहता है, उसने शूटर को अपने साथ रखा था। 16 जून से शूटर उसके साथ ही रुका था। पुलिस ने जब गौरव के पिता के आवास की तलाशी ली तो उन्हें वहां शूटर की जरूरत की सभी चीजें, कपड़े और अन्य वस्तुएं मिलीं। पुलिस ने गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शुक्रवार को अदालत में पेश किए, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।एसपी ने कहा कि मामले में पुरंजन का हाथ होने के पुख्ता सबूत उनके पास हैं। इसमें शूटर सन्नी और पुरंजन के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्ड शामिल है। वहीं आरोपी पुरंजन ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है। 25 जून को अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
पूर्व विधायक को सदर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया, शूटर ने की थी फोन कॉल पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को भी सदर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया था। शूटर ने गोलीकांड को अंजाम देने के बाद पूर्व विधायक को फोन कॉल की थी। इस बात को खुद पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में बताया था। उन्होंने कहा कि उनके फोन पर अनजान नंबर से फोन आया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद उनके बेटे के फोन पर फोन आया और उसने फोन उठा लिया। अब आंच बेटे के साथ पूर्व विधायक तक भी पहुंचती नजर आ रही है।
पर्यटकों से मारपीट, गोलीकांड में पहले भी नामजद है पुरंजन
यह पहली बार नहीं है कि बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन का नाम ऐसे मामलों में पहली बार सामने आया हो। इससे पहले भी जब बंबर 2012 से 2017 तक विधायक रहे तो बिनौला में अगस्त 2016 को एक ढाबे पर पर्यटकों से मारपीट और गोली चलाने में भी पुरंजन के साथ छह अन्य लोगों का नाम सामने आया था। वहीं, मंडी में चरस मामले में भी पुरंजन को गिरफ्तार किया था। उस समय नाबालिग होने के चलते उसे बाल सुधार गृह भेजा था।
इनसेट
मेरठ से खरीदा था सन्नी ने कट्टा, आनंदपुर साहिब में थी वारदात को अंजाम देने की तैयारी
गोलीकांड के शूटर सन्नी ने मेरठ से कट्टा खरीदा था। वह आनंदपुर साहिब में किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पुरंजन ने बिलासपुर बुला लिया।
भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल मेरा राजनीतिक कॅरिअर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रहे हैं। लगातार तीन बार मेरे खिलाफ ऐसी साजिश हुई। इनसे मैं साफ बाहर निकला हूं। यह चौथी बार है। इस साजिश का भी पर्दाफाश होगा और मैं और मेरा बेटा निर्दोष साबित होंगे। बिलासपुर में हुए गोलीकांड की मैं निंदा करता हूं। यह गोलीकांड चिट्टा की खरीद फरोख्त में हुए करीब 20 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ है। अब इसमें बेटों सहित उन्हें फंसाया जा रहा है।
कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बिलासपुर में वीरवार को हुए गोलीकांड को लेकर पत्रकार वार्ता की। कहा कि विधानसभा चुनाव में जमवाल को जबरन विजेता बनाया गया था। यह मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। इस पर जल्द फैसला होने वाला है। आरोप लगाया कि उनके और बेटों के खिलाफ त्रिलोक जमवाल ने साजिश रची है। गोलीकांड में जबरन उनके परिवार का नाम लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरवार को वह अपने बड़े बेटे के साथ घुमारवीं कोर्ट में पेशी पर थे। बिलासपुर में गोलीकांड होने के बाद उन्हें पता चला कि आरोपी के पास कोई फोन नहीं था। उसके बावजूद उनके बेटे के फोन पर अंजान नंबर से फोन आया। इसे बेटे ने उठा लिया। इसके बाद से पुलिस अब इस मामले में उनके बेटे को घसीट रही है। यह भी आरोप लगाया कि जितने भी लोग उनसे जुड़े हैं, उनको पुलिस थाने में ले जाकर उनकी धुनाई कर रही है। यह सही नहीं है। उनके साथियों को प्रताड़ित करना गलत है।
बंबर ठाकुर ने कहा कि जब उन पर हमला हुआ, तब पुलिस इतनी सक्रिय नहीं दिखी, क्योंकि पुलिस पर भाजपा के विधायक का दबाव था। वहीं अब तक उन पर हमला करने वाला एक आरोपी जबली का पवन कुमार पुलिस की गिरफ्त में नहीं है। उसे उत्तराखंड और हरियाणा में शरण मिल रही है, क्योंकि वहां पर भाजपा की सरकार है। आरोप लगाया कि बिलासपुर में त्रिलोक जमवाल नशा तस्करों के संरक्षक बने हुए हैं। कहा कि पुलिस उ नपर हमला कराने के आरोप में जमवाल को गिरफ्तार करे। वहीं मांग की कि गोलीकांड और उन पर हमले की सरकार सीबीआई जांच कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि वह शनिवार को समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।बिलासपुर कोर्ट परिसर के पास हुए गोलीकांड में घायल युवक के एक अन्य साथी ने भी अपनी जान को खतरा जताया है। इसकी एक शिकायत पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई है। शिकायत में मंजीत नड्डा ने बताया है कि गोलीकांड में घायल हुए सौरभ पटियाल को गोली मारने वाले व्यक्ति को जब उन्होंने मौके पर पकड़ा तो उसने कहा कि अगला नंबर तेरा है। उसके बाद इंस्टाग्राम आईडी पर सिर पर गोली मारने का कमेंट आया। इसके बारे में पहले भी मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिणामस्वरूप साथ सौरभ पटियाल को जान से मारने का प्रयास किया गया। इस हमले के पीछे पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उसके बेटे का हाथ है। उनके पास धन शक्ति और सत्ता की ताकत है। यदि उसे कुछ होता है तो इसके लिए बंबर ठाकुर और दोनों बेटों सहित उनके साथी होंगे। भविष्य में उसके साथ कुछ भी होने पर घटना होने पर इन लोगों पर कार्रवाई की जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.