{"_id":"61599ed08ebc3e4af0306b9b","slug":"former-minister-vijay-singh-mankotia-statement-over-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया बोले- कांग्रेस डूबता जहाज, नहीं करेंगे उसकी सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया बोले- कांग्रेस डूबता जहाज, नहीं करेंगे उसकी सवारी
Sun, 03 Oct 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Oct 2021 05:46 PM IST
सार
पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, उसका असर हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनावों पर भी नजर आएगा।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उसकी सवारी किसी भी हालत में अब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 15 में से 13 सीटों पर कांग्रेस के एक ही परिवार के सदस्य लगातार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रकरण के लिए पाकिस्तान और चीन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों ने नवजोत सिंह सिद्धू को मोहरा बनाया है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर क्षेत्र से उन्हें पत्र आए हैं, जिसमें कहा गया है कि जिला कांगड़ा की 15 सीटों में से 13 पर एक ही परिवार के लोग कांग्रेस प्रत्याशी बनते आ रहे हैं। जो लोग जमानत पर हैं, उन नेताओं को केंद्र में पद सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे नेताओं के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, लेकिन इसके लिए विपक्ष इकट्ठा होना बहुत मुश्किल लग रहा है। इस्तीफा देने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कह चुके हैं कि वह कांग्रेस में नहीं रहेंगे। पंजाब में कांग्रेस दोफाड़ हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस का यही हाल होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, उसका असर हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनावों पर भी नजर आएगा।
विज्ञापन