फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former minister Sukhram Chaudhary On CPS Sanjay Awasthi

Sukhram Chaudhary: सुखराम चौधरी बोले- छाज तो बोले सो बोले पर छलनी भी बोले, जिसमें 100-100 छेद

Tue, 30 Apr 2024 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 30 Apr 2024 07:18 PM IST
सार

शिमला भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने संजय अवस्थी पर पलटवार करते हुए कहा कि छाज तो बोले सो बोले पर छलनी भी बोले, जिसमें 100-100 छेद हैं। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन महीने से चल रही राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार कौन है। 

विज्ञापन
former minister Sukhram Chaudhary On CPS Sanjay Awasthi
सुखराम चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला भाजपा संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले तीन महीने से चल रही राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार कौन है। इसका जवाब जनता को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सुपर सीएम संजय अवस्थी दें।

विज्ञापन


सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की हालत यह है कि दूसरों पर आरोप लगाकर ही अपनी राजनीति चमकाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू तो बोल ही रहे हैं, पर उनकी मित्र मंडली जिनके गिरेबान में लाखों गलतियां हैं, वे भी बोल रहे हैं, उन पर यह कहावत सटीक बैठती है कि छाज तो बोले सो बोले पर छलनी भी बोले, जिसमें 100-100 छेद हैं। उन्होंने कहा कि 16 माह में 25 हजार करोड़ से ऊपर का कर्जा प्रदेश पर डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed