फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former minister ravinder ravi press conference in chamba.

वन कटान मामले में पूर्व मंत्री का सनसनीखेज खुलासा

Tue, 13 Jan 2015 10:18 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
former minister ravinder ravi press conference in chamba.

पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने चंबा एहलमी वन कटान मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वन कटान वाले स्थान पर पहुंचने के लिए लगभग 37 पुलियों को पार करना पड़ता है। इन पुलियों को वन काटुओं ने तोड़ दिया है। ऐसे में अब जांच के दौरान वहां तक पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने इस मामले में सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला, नालागढ़, बैजनाथ, करसोग व चंबा में अवैध वन कटान के मुख्य आरोपियों को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है। जांच के दायरे से बचाने के लिए अफसरों के तबादले किए जा रहे हैं। पुलिस महज बयान दर्ज कर रही है जबकि मुख्य आरोपी खुले घूम रहे हैं। रवि ने खुलासा किया है कि उनके पास एहलमी वन कटान की जो सीडी है, उसे उन्होंने स्वयं वहां जाकर फिल्माया है।
विज्ञापन

सरकार आरोपियों को बचाने में लगी

former minister ravinder ravi press conference in chamba.

इस सीडी को सबूत के तौर पर विधानसभा सत्र में पेश किया गया था। सरकार ने मुख्य आरोपी पर जांच बैठाने की जगह उसे इनाम देकर यहां से रुखस्त किया है। रविंद्र रवि ने मुख्यमंत्री से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की है। रविंद्र रवि ने सरकारी व प्रशासनिक कर्मचारियों से आह्वान किया कि उद्घाटन और शिलान्यास सहित अन्य कार्यक्रमों में स्थानीय विधायकों को प्राथमिकता के आधार पर बुलाया जाए।

उन्होंने सख्त लहजे में ये भी कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। तो अपनी पट्टिकाओं को भी संभालकर रखे कांग्रेस-रविंद्र रवि ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के संरक्षण में भाजपा समर्थित कार्र्यों की शिलान्यास और उद्घाटन पट्टिकाएं तोड़ी जा रही हैं। इसको लेकर भाजपा में खासा रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपनी उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाओं को संभाल कर रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed