फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former mc member raised voice aganist MC mayour

अचानक मेयर घेरने पहुंच गए पूर्व पार्षद

Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
former mc member raised voice aganist MC mayour
former mc member raised voice aganist MC mayour
एमसी चुनाव से पहले अचानक सक्रिय हो गए पूर्व पार्षद, महापौर को घेरा
विज्ञापन

क्रॉसर
एक पार्षद मेयर दफ्तर के बाहर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम चुनाव से ठीक पहले पूर्व पार्षद अचानक सक्रिय हो गए हैं। इन्होंने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेयजल सप्लाई, पानी बिल और मर्ज एरिया ग्रांट के मुद्दे पर सोमवार को एक पूर्व पार्षद ने जहां मेयर दफ्तर के बाहर धरना दिया तो दूसरे ने दफ्तर के भीतर मेयर को घेर दिया।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे भट्ठाकुफर से पूर्व कांग्रेस पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने मेयर दफ्तर के बाहर धरना दिया। कहा कि सरकार ने मर्ज एरिया ग्रांट बंद कर दी है जिससे उनके वार्ड में काम ठप पड़े हैं। पेयजल कंपनी उनके वार्ड के साथ लगते पंचायती इलाके में पानी के कनेक्शन भी नहीं दे रही हैं। सैकड़ों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे छोटा शिमला से पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान भी मेयर दफ्तर पहुंच गए और पानी बिल के मुद्दे पर मेयर को घेर लिया। मेयर सत्या कौंडल को पानी बिल दिखाते हुए पूर्व पार्षद ने कहा कि ऑनलाइन बिल जमा करने के बावजूद लोगों को नए बिलों में एरियर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पूछा कि एक ही महीने का बिल कितनी बार वसूलेंगे। कूडे़ के बिल में भी एरियर जारी हो रहा है। इसकी व्यवस्था सुधारी जाए। मेयर ने पेयजल कंपनी के अधिकारियों से इस बारे में बात की। कहा कि ऐसे बिलों को ठीक किया जाए। दोपहर करीब तीन बजे मेयर सत्या कौंडल ने धरने पर बैठे पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर से बात की। भरोसा दिलाया कि मर्ज एरिया ग्रांट बहाल करने को लेकर शहरी विकास मंत्री से बात की जाएगी। पार्षद ने भी धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली में बर्बाद हो रहा पानी
लोगों को तीसरे दिन सप्लाई
पूर्व पार्षद सुरेंद्र चौहान ने छोटा शिमला में पानी की लीकेज का भी मामला उठाया। मेयर को लीकेज के वीडियो दिखाए। कहा कि छोटा शिमला में हजारों लीटर पानी रोज नालियों में बह रहा है जबकि लोगों को तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। यदि कंपनी ने व्यवस्था नहीं सुधारी तो घेराव किया जाएगा। कंपनी व्यवस्था सुधारने में फेल हो चुकी है। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि पानी की इस तरह बर्बादी नहीं होने दी जाएगी। कंपनी को इसे सुधारना होगा। कहा कि लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है।

शहर से बाहर नहीं दे सकते कनेक्शन : एजीएम
पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि शहर से बाहर नये कनेक्शन देने पर अभी रोक लगी है। बीओडी में यह फैसला बीते साल लिया था, जिन बिलों में एरियर की शिकायतें हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed