फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda statement in manali himachal

Manali: हुड्डा बोले- भाजपा सरकार की नीति कर्ज लो और घी पीओ, हर मोर्चे पर विफल

Tue, 08 Nov 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 06:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हर वर्ग पिछले पांच साल में हताश हुआ। भाजपा की नीति कर्ज लो और घी पीओ जैसी है।

विज्ञापन
Former Haryana Chief Minister Bhupinder Singh Hooda statement in manali himachal
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। हर वर्ग पिछले पांच साल में हताश हुआ। भाजपा सरकार की नीति कर्ज लो और घी पीओ जैसी है। हरियाणा में भी भाजपा के शासनकाल में जनता परेशान है। सरकार का वित्त प्रबंधन सही नहीं रहा। कांग्रेस सत्ता में आई तो बेहतर वित्त प्रबंधन कर कर्मचारियों को ओपीएस देने के साथ ही महिलाओं को 1500-1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान करेगी। हुड्डा मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शुरू किए विकास कार्यों को ही जयराम सरकार पूरा नहीं कर पाई है। कांग्रेस के शासनकाल में शुरू की गई फोरलेन सड़क की योजना अभी भी अधूरी है। कांग्रेस के समय की 162 करोड़ की सीवरेज योजना आज भी धरातल पर नहीं उतरी। कोरोनाकाल में मदद न मिलने से होटल कारोबारी मायूस हैं तो बागवान हताश हैं। 

विज्ञापन


भाजपा का डबल इंजन फेल, कांग्रेस की बनेगी सरकार :  पायलट 
 कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयराम सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने केलांग में हुई जनसभा में कहा कि डबल इंजन की सरकार के इंजन पूरी तरह फेल हो गए हैं। इन इंजन में न तो तेल बचा है और न ही विकास करवाने के लिए जोर बचा है। पायलट ने कहा है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने लोगों को विकास के नाम पर जहां गुमराह किया है, वहीं तोहफे के रूप में महंगाई जनता को दी है। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी। भाजपा के शासनकाल में लाहौल-स्पीति में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पायलट ने केलांग में लता ठाकुर द यूथ पायलट किताब का विमोचन भी किया। उन्होंने लाहौली व्यंजन चिलडा, आलू का भी लुत्फ उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed