{"_id":"606c937d245d5f71f4307e99","slug":"former-dgp-s-son-surrenders-in-una-s-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डीजीपी के बेटे ने ऊना की अदालत में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व डीजीपी के बेटे ने ऊना की अदालत में किया समर्पण
Tue, 06 Apr 2021 10:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डीजीपी के बेटे और शराब परचून ठेकेदार अमिल मिन्हास ने विजिलेंस के पास दर्ज एक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के केस में बीते सोमवार को ऊना की एक अदालत में समर्पण कर दिया है। अमिल मिन्हास इस केस में वांछित था।
विज्ञापन
अमिल मिन्हास ऊना जिला में शराब का परचून का ठेकेदार था। वर्ष 2018 और 2019 में उसने यह कारोबार किया। आबकारी विभाग ने उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर धोखाधड़ी से विभाग को चूना लगाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर विजिलेंस ऊना में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जिला सत्र एवं न्यायाधीश ऊना की अदालत में उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद उसने हाईकोर्ट हिमाचल प्रदेश में जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन वहां भी जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह भूमिगत हो गया था। जिस पर उसके खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के तहत संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू की गई थी। मंगलवार को एसआईयू टीम ने ऊना कोर्ट से एमिल मिन्हास का पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एएसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद्र ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन