{"_id":"6a201c7c8e951990fd0a7f0a","slug":"former-cs-sanjay-gupta-appointed-chairman-of-punjab-electricity-regulatory-commission-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: हिमाचल के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता बने पंजाब विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: हिमाचल के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता बने पंजाब विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष
Wed, 03 Jun 2026 05:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:53 PM IST
सार
पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पंजाब विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब के राज्यपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संजय गुप्ता की नियुक्ति बिजली अधिनियम 2003 की धारा 82(5) के तहत की गई है। गुप्ता आयोग के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि तक अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
उनकी सेवा शर्तें पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के वेतन, भत्तों और अन्य सेवा शर्त नियम, 2006 के अनुसार होंगी। गुप्ता 30 मई को हिमाचल के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस संबंध में पंजाब सरकार के सचिव विद्युत विभाग डॉ. बसंत गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन