पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी पहुंचे धर्मशाला: बोले- कपिल देव जैसी पारी आज तक किसी ने नहीं खेली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी गुरुवार को धर्मशाला में एक निजी कैंप का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए किरमानी ने 1983 के विश्वकप पर बनी फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में मेरे और कपिल देव के बीच हुए कई संवादों को काट दिया है। जिसे लोगों के सामने लाना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी गुरुवार को धर्मशाला में एक निजी कैंप का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए किरमानी ने 1983 के विश्वकप पर बनी फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में मेरे और कपिल देव के बीच हुए कई संवादों को काट दिया है। जिसे लोगों के सामने लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमें खुद पता नहीं चला कि कैसे हम विश्व कप जीते। उस समय भारत की टीम सबसे कमजोर थी। टीम के कई लोग विश्वकप के नाम पर केवल मस्ती करने ही गए थे, लेकिन हमने मिलकर कुछ अलग कर दिया। तब स्थिति ये थी कि भारत और जिम्बाब्वे की टीमों को विश्वकप की सबसे कमजोर टीम मानकर कई लोग इसे कवर करने नहीं आए। 19 जून 1983 को भारत और जिम्बाब्वे के मैच में कपिल देव के साथ 126 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
अगर वो साझेदारी न होती तो हम मैच जीतने की सोच भी नहीं सकता थे। मैच में कपिल देव ने 138 गेंदों में 175 रनों को जो पारी खेली थी आज तक कपिल देव जैसी पारी किसी ने नहीं खेली। कहा कि धर्मशाला आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत खुशकिस्मत है कि यहां दलाईलामा निवास करते हैं। इसके अलावा यहां पर सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम बना है। उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि दलाईलामा से उनकी मुलाकात हो सके। उन्होंने कहा कि अब क्रिकेट बदल गया है। आईपीएल से मनोरंजन हो रहा है और होनहार खिलाड़ी भी निकल रहे हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि पहले देश का नाम लेकर खेलें, फिर पैसा खुद आएगा। इस खेल में भगवान का भी रोल होता है। हमें रुकना नहीं चाहिए और लगातार मेहनत करनी चाहिए।