फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former congress MLA Shonkia ram passes away

पूर्व कांग्रेस विधायक शौंकिया राम का निधन

Mon, 04 Feb 2019 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Former congress MLA Shonkia ram passes away

कांग्रेस के पूर्व विधायक शौंकिया राम का रविवार को उनके पैतृक गांव जुन्गा में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। शौंकिया राम मधुमेह से पीड़ित थे। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था। शौंकिया राम दो बार कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

विज्ञापन


जिस समय वह विधायक बने, उस समय कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण एक ही विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था। पहली बार वह 1972 में विधायक बने और 1977 तक विधायक रहे। दूसरी बार 1985 में फिर से विधायक चुने गए और 1990 तक विधायक रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


शौंकिया राम के निधन पर वीरभद्र ने जताया शोक 
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस नेता शौंकिया राम के निधन पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वीरभद्र ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपना एक सच्चा सिपाही खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी निधन पर शोक जताया है। इन नेताओं ने कहा कि शौंकिया राम कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे हैं। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed