{"_id":"5fec11f8853d0f3cf432eea6","slug":"former-cm-shanta-kumar-shifted-to-fortis-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव पूर्व सीएम शांता बेटे के साथ चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव पूर्व सीएम शांता बेटे के साथ चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती
Wed, 30 Dec 2020 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना पॉजिटिव पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार बुधवार को इलाज के लिए चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाए गए। वायरस से संक्रमित उनके बेटे विक्रम शर्मा को भी उनके साथ ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि शांता कुमार को हल्का बुखार था और वह घबराहट महसूस कर रहे थे। उन्होंने पालमपुर में चिकित्सकों से खुद चंडीगढ़ के निजी अस्पताल जाने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें पालमपुर से ही एक निजी सुविधा से लैस एंबुलेंस में चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, शांता और उनके बेटे की तबीयत ठीक बताई जा रही है। गौर हो कि अभी एक दिन पहले ही मंगलवार को शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा का कोरोना के कारण देहांत हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल शांता भी अपने घर आ गए थे, लेकिन बुधवार सुबह वह स्वयं को असहज महसूस करने लगे। उसके बाद उन्होंने चिकित्सकों से बात कर स्वयं चंडीगढ़ जाने की बात कही। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शांता कुमार ने स्वयं चंडीगढ़ जाने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में चंडीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन