फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm prem kumar Dhumal targets govt.

ऐसा अपराध तो मैं बार-बार करूंगा: धूमल

Tue, 04 Nov 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 04 Nov 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
former cm prem kumar Dhumal targets govt.

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। एचपीसीए के सवाल पर उन्होंने कहा कि खेल और क्रिकेट को बढ़ावा देना अपराध है तो वे बार-बार ऐसा अपराध करना चाहेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खेल के नाम पर पद्म सिंह टूर्नामेंट और बुशहर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के अलावा किया ही क्या।

विज्ञापन


वीरभद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों के छह-छह बार तबादले हो चुके हैं। डेढ़ साल में हमीरपुर जिले में छह एसपी शक की वजह से बदल दिए। झूठे केस बनाकर पंचायत प्रधानों और जन प्रतिनिधियों को निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी के सत्ता पर आने के बाद अब डीजल और पेट्रोल के दाम घटने से अच्छे दिन आ गए हैं। चीजें सस्ती हो रही हैं। किसानों-बागवानों को राहत मिली है। लेकिन वीरभद्र सरकार वैट लगाकर कड़वाहट घोल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि देश को कांग्रेस मुक्त बनाना है। इस बार महाराष्ट्र और हरियाणा को कांग्रेस मुक्त किया है। अब उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार रामपुर की उपेक्षा कर रही है। काशापाट के लिए धन पूर्व सरकार ने मंजूर किया था, उसे खर्च नहीं किया गया। कांग्रेस से केंद्र के प्रोजेक्टों को शुरू इसलिए नहीं किया क्योंकि कांग्रेस नेता खुद ही उलझे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed