फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm prem kumar dhumal in sarkaghat

नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी उतारने में घबराई कांग्रेस: धूमल

Wed, 23 Mar 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा/ सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बलद्वाड़ा/ सरकाघाट (मंडी) Updated Wed, 23 Mar 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
former cm prem kumar dhumal in sarkaghat
नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के बहाने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूं तो प्रदेश सरकार पंचायतीराज चुनावों में 70 फीसदी जीत का दावा कर रही है। लेकिन, धर्मशाला नगर निगम चुनावों में प्रत्याशी उतारने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के तहत नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने जेएनयू प्रकरण पर कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से करने पर भी कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को 1965 व 1971 में भारतीय सेना ने धूल चटाई थी। इसके बाद धर्मशाला के क्रिकेट मैदान में भी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान को हराते। लेकिन, प्रदेश सरकार के हठ के कारण धर्मशाला ने पाकिस्तान की हार का गवाह बनने का मौका खो दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा विधायकों के चुनाव क्षेत्रों की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने भी कांग्रेस पर क्षेत्र में विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया। इस अवसर प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र अत्री, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरनगर राकेश जम्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूप लाल रतन व नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य व पंचायत प्रधान व उपप्रधान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed