फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   former cm pk dhumal hit out at the UPA government

'पीएम महंत, साध्वी सोनिया, संत वीरभद्र और बाली खाली'

Wed, 02 Apr 2014 06:27 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
बयूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Wed, 02 Apr 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
former cm pk dhumal hit out at the UPA government

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यूपीए ने 10 सालों में मंहगाई, भ्रष्टाचार, घोटालों के रिकार्ड बनाए है, जबकि मुख्यमंत्री एवं पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुजरात को मॉडल राज्य बनाया है, जिसका आज देश के अलावा विदेशों में भी प्रमाण दिया जाता है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री नालागढ़ में जिला सोलन से चुनावीं शंखनाद करते हुए चुनावीं जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।  उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को महंत, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को साध्वी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को महान संत और जीएस बाली को खाली बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के समय 108 एंबुलेंस में उस महान व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर लगाई थी, जिन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री की संज्ञा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आते ही उनकी तस्वीर हटाई, तो किसी संत महात्मा की तस्वीर के बजाए आज राशनकार्ड व थैलों पर इन चार हस्तियों की फोटो लगी होती है।


उन्होंने कहा कि आल कारोबारी हो या कर्मचारी सभी कांग्रेस सरकार की नीतियों से आहत हैं।

इस मौके पर सांसद एवं प्रत्याशी प्रो.वीरेंद्र कश्यप, जिला प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, एसजीपीसी सदस्य डा.दिलजीत सिंह भिंडर, नालागढ़ भाजपा मंडलाध्यक्ष टेकचंद चंदेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed