{"_id":"639dafaf9bfe50315d7d5199","slug":"former-cm-jairam-arrived-at-the-wedding-ceremony-of-jp-nadda-s-niece-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जेपी नड्डा की भतीजी के शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जेपी नड्डा की भतीजी के शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम जयराम
Sat, 17 Dec 2022 05:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Dec 2022 05:31 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भतीजी निमिषा के शादी समारोह में उनके निवास स्थान विजयपुर में शिरकत की।
विज्ञापन
जेपी नड्डा की भतीजी के शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम जयराम
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भतीजी निमिषा के शादी समारोह में उनके निवास स्थान विजयपुर में शिरकत की। उन्होंने जेपी नड्डा को भतीजी की शादी के लिए शुभकामनाएं दीं और धाम का लुत्फ उठाया। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कई विधायकों और 2022 के चुनाव लड़े उम्मीदवारों ने धाम में भाग लिया। ऊना से विधायक सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल, सुरेश भारद्वाज, विपिन परमार, जेआर कटवाल, जनक राज, राजेंद्र गर्ग, संजीव कटवाल, कर्ण नंदा, पायल वैद्य, चंद्रभूषण नाग, राकेश चौधरी आदि ने जेपी नड्डा को उनकी भतीजी की शादी के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन