फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former BJP MP Rajan Sushant may joins BJP again

पूर्व सांसद करेंगे घर वापसी, नड्डा से एक घंटे तक की मुलाकात

Sun, 19 Mar 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Mar 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
Former BJP MP Rajan Sushant may joins BJP again

पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत की भाजपा में वापसी की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को शिमला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कोर टीम के सदस्य और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सुशांत ने होटल पीटरहॉफ में करीब एक घंटे तक गुफ्तगू की। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले डॉ. सुशांत की घर वापसी की घोषणा होगी।

विज्ञापन


डॉ. सुशांत को साल 2012 में पार्टी से निलंबित किया गया था। इसके बाद डॉ. सुशांत को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। चौपाल से निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा और दून विधानसभा क्षेत्र के तहत भाजपा से बाहर चल रहे दर्शन सिंह सैणी ने भी नड्डा से मुलाकात की। अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य नेताओं की सक्रियता बढ़ने से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री और धर्मपुर से विधायक महेंद्र ठाकुर भी नड्डा से मिले।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में टिकट के तलबगार कई नेताओं ने भी नड्डा के दरबार में हाजिरी भरी। रविवार को शिमला में हुए इस ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ाने को शुरू की गई कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री से मिलने वालों में नूरपुर (कांगड़ा) से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार और एक समय प्रो. प्रेमकुमार धूमल के खास लोगों में गिने जाने वाले राकेश पठानिया भी शामिल थे। उन्होंने भी बंद कमरे में नड्डा से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा से बाहर चल रहे दर्शन सैणी भी मिले

Former BJP MP Rajan Sushant may joins BJP again
राजन सुशांत - फोटो : फाइल फोटो

दून से भाजपा टिकट की चाह रखने वाले दर्शन सिंह सैणी को मंडल भाजपा ने पार्टी से बाहर किया है। बताया जा रहा है कि सैणी ने भी नड्डा के प्रति अपनी निष्ठा जताकर वापसी की राह के दरवाजे खोलने की मांग की है। पूर्व मंत्री और विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में इन दिनों भाजयुमो नेता नरेंद्र अत्री की गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ गई हैं।

अत्री हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के खास माने जाते हैं। ऐसे में महेंद्र ठाकुर का नड्डा के पास आना कई सवाल खड़े कर रहा है। ठियोग से भाजपा से पूर्व विधायक राकेश वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, जुब्बल कोटखाई में सक्रिय भाजपा नेत्री नीलम सरेइक, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह और बीते चुनाव में नाचन से टिकट के दावेदारों में शामिल रहे डॉ. ललित चंद्रकांत ने भी मुलाकात की। सनद रहे कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड के जेपी नड्डा सदस्य हैं।

हिमाचल विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में इनकी अहम भूमिका रहेगी। ऐसे में नड्डा के पास हाजिरी लगाने वालों की इन दिनों तादाद बढ़ गई है। रविवार को सांसद वीरेंद्र कश्यप, शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज, विधायक गोविंद राम शर्मा, पूर्व विधायक खुशीराम बालनाटाह, पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडेय, भाजपा के महामंत्री त्रिलोक जंबाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त सहित कई अन्य भाजपा नेता होटल पीटरहॉफ में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed