फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former BJP MLA Govind Ram Sharma announced nomination before ticket

पूर्व भाजपा विधायक गोविंद राम शर्मा ने टिकट से पहले ही किया नामांकन का एलान

Fri, 01 Oct 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 10:06 PM IST
सार

पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है कि टिकट मुझे ही मिलेगा। गोविंद राम शर्मा ने आरोप लगाया कि 2017 के चुनाव में ऐसे पूर्व प्रत्याशी को टिकट दिया गया, जिसे कोई जानता तक नहीं था और उस प्रत्याशी के लिए हमने दिन-रात काम किया। उसी पूर्व प्रत्याशी ने हमारी जड़ें काट दीं। 

विज्ञापन
Former BJP MLA Govind Ram Sharma announced nomination before ticket
पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा

विस्तार

पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने टिकट मिलने से पहले ही चुनावी ताल ठोंकते हुए नामांकन का एलान कर दिया है। उन्होंने अर्की कल्याण संस्था की बैठक में कहा कि वह आठ अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी की सेवा की है और करता रहूंगा। मुझे पार्टी पर पूरा भरोसा है कि टिकट मुझे ही मिलेगा। गोविंद राम शर्मा ने आरोप लगाया कि 2017 के चुनाव में ऐसे पूर्व प्रत्याशी को टिकट दिया गया, जिसे कोई जानता तक नहीं था और उस प्रत्याशी के लिए हमने दिन-रात काम किया। उसी पूर्व प्रत्याशी ने हमारी जड़ें काट दीं। उन्होंने कहा कि अगर सेवा करने की भावना हो तो वह जमीन स्तर से की जाती है। जो अपने से बड़ों का आदर करता है उसे कहीं भी कोई कमी नहीं रहती। उन्होंने सभा में कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप लगाए।

विज्ञापन


 दाड़ला में अर्की कल्याण संस्था के तत्वावधान में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ठाकुर, कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर, महिला नेता आशा परिहार, परमिंदर ठाकुर, बालकराम शर्मा, अमर नाथ कौशल, जीत राम ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। कोर ग्रुप की बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि 2017 में टिकट पाने वाले प्रत्याशी को ही चेयरमैन और पार्टी में उपाध्यक्ष तक बना दिया गया। गोविंद ने दावा किया कि उन्होंने 10 वर्ष के विधायक काल में अर्की का अथाह विकास किया है। जिसका उन्हें उपचुनाव में लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed