{"_id":"5f60e2d98ebc3e5aa6449696","slug":"former-assembly-deputy-speaker-pandit-ramnath-sharma-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष पंडित रामनाथ शर्मा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष पंडित रामनाथ शर्मा का निधन
Tue, 15 Sep 2020 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष पंडित रामनाथ शर्मा का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक व वीरभद्र सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष रहे पंडित रामनाथ शर्मा का मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में करीब सवा 11 बजे देहांत हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। बुुधवार को 12 बजे बरनोह में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से कुटलैहड़ क्षेत्र में मातम छा गया है।
विज्ञापन
77 वर्षीय पंडित रामनाथ शर्मा कुटलैहड़ से दो बार कांग्रेस विधायक रहे हैं। दोनों बार वीरभद्र सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष, लघु बचत के उपाध्यक्ष एवं फोरेस्ट कारपोरेशन के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। पंडित रामनाथ शर्मा पिछले तीन सप्ताह से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पंडित रामनाथ शर्मा के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के निधन पर वीरभद्र, विक्रमादित्य ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा के निधन पर शोक जताया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना एक मित्र खो दिया। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन