फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former Acting Chief Justice of hp High Court Sanjay Karol recommended for appointment as Supreme Court judge

हिमाचल: कांगड़ा जिले के गरली के रहने वाले हैं न्यायाधीश संजय करोल

Tue, 13 Dec 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 10:32 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश भेजी है। 

विज्ञापन
Former Acting Chief Justice of hp High Court Sanjay Karol recommended for appointment as Supreme Court judge
न्यायमूर्ति संजय करोल - फोटो : patnahighcourt.gov.in

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को अपनी सिफारिश भेजी है। न्यायमूर्ति संजय करोल अभी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति करोल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गरली गांव, तहसील देहरा गोपीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून में डिग्री हासिल की थी।  वर्ष 1986 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए।

विज्ञापन


वह 1998 से 2003 तक हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। उन्हें वर्ष 1999 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया। इसके बाद 8 मार्च, 2007 को हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। उन्होंने 25 अप्रैल, 2017 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था। 5 अक्तूबर, 2018 तक इसी पद पर कार्य किया और उसके बाद 9 नवंबर, 2018 को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। उसके बाद पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका तबादला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed