फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   formar cm shanta kumar statement over Dalhousie name issue

शांता बोले- तीन महापुरुषों के स्मारक बना डलहौजी को बनाएं राष्ट्रीय तीर्थ

Tue, 08 Jun 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 08:05 PM IST
सार

शांता कुमार ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो डलहौजी का नाम बदलने का अध्यादेश किया था। लेकिन बाद कांग्रेस ने उसे रद्द कर दिया। कहा कि डलहौजी का नाम बदलकर तीन महापुरुषों के स्मारक बनाए जाएं। 

विज्ञापन
formar cm shanta kumar statement over Dalhousie name issue
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की सरकार में डलहौजी का नाम बदलने को शुरू हुई कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है।  शांता कुमार ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिख कर कहा कि भाजपा की सरकार में 1992 में लिए गए इस फैसले को अब पूरा किया जाए। कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो डलहौजी का नाम बदलने का अध्यादेश किया था। लेकिन बाद कांग्रेस ने उसे रद्द कर दिया। कहा कि डलहौजी का नाम बदलकर तीन महापुरुषों के स्मारक बनाए जाएं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर डलहौजी ने अपनी प्रसिद्ध रचना गीतांजली का कुछ भाग लिखा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस डलहौजी आए। कुछ समय रहने के बाद विदेश जाकर आजाद हिंद फौज बनाने के क्रांतिकारी विचार का यहीं पर आत्म-मंथन करके निर्णय किया था। शहीद भगत सिंह के चाचा क्रांतिकारी अजीत सिंह डलहौजी रहे और यहीं पर उनका देहांत हुआ। उन्होंने कहा कि इन तीनों महान पुरुषों के स्मारक डलहौजी में बनें।
विज्ञापन


नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिस मकान में रहे, सरकार उसका अधिग्रहण करके भव्य स्मारक बनाए। डलहौजी आज केवल पर्यटन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। लेकिन यहां तीन महापुरुषों का स्मारक बनने के बाद यह स्थान ऐतिहासिक राष्ट्रीय तीर्थ बन जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि डलहौजी का नाम बदलकर तीन स्मारक बना कर इसे राष्ट्रीय तीर्थ बनाया जाए। एक दिन पहले ही भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी डलहौजी का नाम बदलने की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed