फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   formar cm prem kumar dhumal statement over surgical strike issue

देश हित में नहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर उंगली उठाना : धूमल

Thu, 26 Jul 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टौणीदेवी (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टौणीदेवी (हमीरपुर) Updated Thu, 26 Jul 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
formar cm prem kumar dhumal statement over surgical strike issue

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर उंगली उठाना देश हित में नहीं है। सैनिकों की वीरता पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। धूमल ने वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के टौणीदेवी में मंडल भाजपा की ओर से आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर जवानों को प्रणाम किया।

विज्ञापन


कहा कि जिन लोगों को ज्ञान की कमी है, वे बेतुकी बातें कर वीर सैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम की गाथा सर्जिकल स्ट्राइक को जुमला स्ट्राइक का नाम दे रहे हैं। 1947-48 में जब भारतीय सेना ने कुछ समय मांगते हुए कहा था कि सुबह तक पूरा पाक अधिकृत कश्मीर हमारे कब्जे में होगा।
विज्ञापन


उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि सेना सीजफायर कर दे।हम अपना कश्मीर यूएनओ में ले लेंगे। कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री का वह सबसे बड़ा जुमला था। तब यदि सेना को समय दे दिया गया होता तो वर्ष 1962, 1965, 1971 तथा 1999 की लड़ाइयां न लड़ी जातीं। अभी हाल ही में जब भारत और चीन की फौज दोकलाम में आमने सामने खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब राहुल गांधी का देश की सेना तथा प्रधानमंत्री को छोड़ चीन के राजदूत से दोकलाम की स्थिति पूछना सबसे बड़ा जुमला था।कार्यक्रम में सुजानपुर विस क्षेत्र से कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों राइफनलमैन दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, हवलदार राज कुमार व कश्मीर सिंह के परिजनों को पूर्व मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed