फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest personnel killed Sambar during rescue in jassur kangra himachal

वन कर्मियों ने बचाने के चक्कर में दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला सांभर

Wed, 23 Jan 2019 09:04 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसूर(कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 23 Jan 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
Forest personnel killed Sambar during rescue in jassur kangra himachal

 वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही जसूर में एक सांभर की मौत का सबब बन गई। वन कर्मी सांभर को बचाने के चक्कर में तीन घंटे तक दौड़ाते रहे। जिसके कारण वह घायल हो गया और उसके बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जसूर विद्युत केंद्र में सुबह सात बजे एक सांभर परिसर में घुस गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन व वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांभर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


लगभग तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। तब तक परिसर में सांभर गंभीर रूप से घायल हो चुका था। पकड़ने के आधे घंटे के भीतर ही सांभर ने वहीं पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा लोगों का जमावड़ा लगने के कारण भी रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रेंकुलाइजर गन होने के बाद भी नहीं बचा सांभर

Forest personnel killed Sambar during rescue in jassur kangra himachal

लोगों की भीड़ के कारण सांभर पूरे परिसर में लगातार दौड़ता रहा।  वन विभाग के पास ट्रेंकुलाइजर गन होने के बावजूद सांभर नहीं बच पाया। पहले वन विभाग की टीम बिना ट्रेंकुलाइजर गन मौके पर पहुंची। उसके बाद ट्रेंकुलाइजर गन और इंदौरा से प्रशिक्षित वन कर्मी को बुलाया गया।

उसके बाद सांभर को पकड़ा गया, लेकिन चंद मिनटों में उसने दम तोड़ दिया। वन विभाग के रेंज ऑफिसर इंदौरा शिवराज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित कर्मी को ट्रेंकुलाइजर गन सहित मौके पर बुला लिया गया था, लेकिन लोगों की भीड़ से डरा हुआ सांभर दौड़ते हुए कई बार घायल हो गया था।

जिसके चलते घायल हुए सांभर को बचाने के प्रयास सफल नहीं हुए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।  पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश परमार ने कहा कि पोस्टमार्टम में सांभर की मौत की वजह ह्रदयाघात पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed