{"_id":"664b6f128397592feb0d984a","slug":"forest-personnel-are-not-on-election-duty-in-himachal-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Fire HP: हिमाचल में वन कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं, सैटेलाइट से रखी जा रही हवा के रुख पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Fire HP: हिमाचल में वन कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी नहीं, सैटेलाइट से रखी जा रही हवा के रुख पर नजर
Mon, 20 May 2024 09:11 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 20 May 2024 09:11 PM IST
सार
हिमाचल में जंगलों में आग की घटनाओं के मद्देनजर चुनावों में वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल में बढ़ती जंगलों में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मी फील्ड में डटे हैं। गर्मियों में जंगलों में आग की घटनाओं के मद्देनजर चुनावों में वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। विभाग आग की घटनाएं रोकने के लिए सैटेलाइट की भी मदद ले रहा है। सैटेलाइट की मदद से हवा का रुख जांचा जा रहा है। इसके अलावा जंगल की आग के लिए संवेदनशील चील के जंगल की लोकेशन, तापमान की स्थिति और प्राकृतिक आवास का भी सैटेलाइट की मदद से आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
आग लगाने वाले को पांच हजार जुर्माना, दो साल सजा का प्रावधान
प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल राजीव कुमार ने बताया कि कई जगहों पर लोग जंगलों में खुद आग लगा रहे हैं। यह गैर कानूनी है। रिजर्व फॉरेस्ट में आग लगाने पर सेक्शन 26 और प्रोटेक्टिड फॉरेस्ट में आग लगाने पर सेक्शन 32, 33 में 5,000 रुपये तक जुर्माने और 2 साल तक की कैद का प्रावधान है। राजीव कुमार ने बताया कि जंगलों में ऐसी जगहों पर आग लगी है जहां पहुंचना वन कर्मियों के लिए मुश्किल हो रहा है। बारिश से ऐसे स्थानों पर आग बुझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन