फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest fire reached Senior secondary school in bilaspur himachal

स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, ऐसे बचाई बच्चों की जान

Fri, 14 Jun 2019 07:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
forest fire reached Senior secondary school in bilaspur himachal
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जंगलों में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। चढ़ते तापमान के बीच प्रदेश के जंगलों में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। करोड़ों की वन संपदा जलकर राख होने के साथ जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ गए हैं।

विज्ञापन


अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि जंगलों की आग ने रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया है। बिलासपुर जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। जिले की गोचर बीट के ढोलीखाला जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंडीर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में बच्चों को सुरक्षित स्थान तक लाया गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। फायर ब्रिगेड कर्मियों और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूल को आग की चपेट में आने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रेस्टहाउस की सड़क की तरफ से सुबह 11 बजे आग की लपटों ने घंडीर स्कूल को चारों ओर से घेर लिया। बल्ह्सीणा बाजार को भी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें स्कूल के कमरों तक पहुंच रही थीं। 

बच्चों को कमरों से ऐसे निकाला

forest fire reached Senior secondary school in bilaspur himachal
जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला

प्रधानाचार्य डीआर भोगल, अध्यापकों और एसएमसी प्रधान जोगिंद्र सिंह ने सूझबूझ दिखाई और बच्चों को कमरों से निकाला। जोगिंद्र सिंह ने एसडीएम झंडूता को घटना की सूचना दी। एसडीएम ने तुरंत फायर ब्रिगेड घुमारवीं को मौके पर भेजा।

फायर बिग्रेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो तो कानूनगो वृत्त, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और दो तीन घर भी इसकी चपेट में आ जाते। स्थानीय बाजार की तरफ बीओ ज्ञान चंद ने दुकानदारों की सहायता से आग पर काबू पाया।

बीओ ज्ञान चंद ने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी जंगल में घास के लिए घेराबंदी करेगा, विभाग उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगा। जंगल में आग लगाने वालों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा और पुरस्कार भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed