फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest fire broke out near the barrier, firefighters brought it under control

Shimla News: बैरियर के पास जंगल में लगी आग, अग्निशमन ने पाया काबू

Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forest fire broke out near the barrier, firefighters brought it under control
जंगल में भड़कने लगी आगशिमला के टूटी कण्डी के समीप जंगल में भड़की आग।फोटो अमर उजाला
शिमला। राजधानी शिमला के बैरियर के पास जंगल में वीरवार सुबह के समय अचानक आग लग गई। इस वजह से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क नहीं होने से जंगल की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन और वन विभाग की टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अग्निशमन केंद्र बालूगंज की टीम को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि बैरियर के पास मुख्य मार्ग से नीचे जंगल में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जंगल का यह हिस्सा सड़क से काफी दूर था। ऐसे में दमकल वाहनों की मदद से इस पर काबू पाना मुमकिन नहीं था। इसको देखते हुए दोनों विभागों की टीमों ने जंगल में उतरकर झाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। आग लगने की वजह से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article