{"_id":"6658a69967a3ada2f80195c4","slug":"forest-fire-51-students-surrounded-by-forest-fire-in-tara-devi-administration-evacuated-all-safely-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forest Fire: जंगल की आग में घिरे 51 छात्र, प्रशासन ने सभी सुरक्षित निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Forest Fire: जंगल की आग में घिरे 51 छात्र, प्रशासन ने सभी सुरक्षित निकाले
Thu, 30 May 2024 09:48 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 30 May 2024 09:48 PM IST
सार
तारा देवी के जंगलों में लगी आग बुधवार रात स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र के पास पहुंच गई। यहां पर पंजाब और हरियाणा के 161 छात्रों रुके थे। प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शोघी स्कूल पहुंचाया।
विज्ञापन
शिमला में तारा देवी के जंगल में भड़की आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के जंगलों में पिछले कई दिनों से भड़क रही आग अब रिहायशी भवनों तक पहुंच गई है। तारादेवी के जंगलों में लगी आग बुधवार रात स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केंद्र के पास पहुंच गई। यहां पर पंजाब और हरियाणा के 161 छात्रों रुके थे। इनमें से सोनीपत और गुड़गांव 51 छात्रों को सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शोघी स्कूल पहुंचाया।
विज्ञापन
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। गत दिवस तारा देवी के जंगलों में भी आग की घटना सामने आई थी। जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आग पर काबू पाया गया बल्कि प्रशिक्षण संस्थान में रुके 51 छात्रों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा की देखरेख में तहसीलदार ग्रामीण ऋषभ शर्मा को स्कूल में स्थानांतरित छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से गुरुवार को सभी छात्रों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन