फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Forest department Swarna Vatika on kalka shimla national highway

पहल: कालका-शिमला एनएच पर तैयार होगी प्रदेश की पहली स्वर्ण वाटिका

Mon, 17 Apr 2023 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:45 PM IST
सार

कालका-शिमला एनएच पर सुहाने सफर के साथ पर्यटकों के लिए हिमाचल की वादियों को निहारने और आराम के लिए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Forest department Swarna Vatika on kalka shimla national highway
कालका-शिमला नेशनल हाईवे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर प्रदेश की पहली स्वर्ण वाटिका तैयार की जाएगी। इसमें प्रदेशभर के सभी जिलों में उगने वाले अधिकतर फलदार और औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग की ओर से कवायद चली हुई है। जल्द ही यहां पर फलदार और औषधीय पौधे लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। वन विभाग ने इस पार्क को तैयार करने के लिए छह माह का लक्ष्य रखा है। यह पार्क एचएच पर कोटी में बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इसके बाद यह स्वर्ण पार्क अक्तूबर में सैलानियों के लिए खोला जाएगा। इससे हिमाचल घूमने आ रहे पर्यटक पार्क में रुककर इसकी खूबसूरती निहार सकेंगे। साथ ही लगाए गए औषधीय और फलदार पौधों की जानकारी पर्यटकों को दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक पौधे के पास पट्ट भी लगाया जाएगा और पौधे के बारे में उसमें लिखा जाएगा। वहीं, लोगों को पार्क में मुलभूत सुविधाएं देने का भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कालका-शिमला एनएच पर सुहाने सफर के साथ पर्यटकों के लिए हिमाचल की वादियों को निहारने और आराम के लिए पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। हाईवे पर दत्यार, कोटी, चक्कीमोड़ और शमलेच में चार छोटे और बड़े पार्क बनाए गए हैं। इनमें से दत्यार के पास एक पार्क तैयार होने के बाद लोगों के लिए खोल दिया गया है। कोटी में बन रहे पार्क का रखरखाव वन विभाग करेगा। इसके लिए कार्य किया जा रहा है। पार्क बनाने से पहले यहां पर मिट्टी डंप की जाती थी, लेकिन अब फोरलेन का कार्य पूरा हो गया है। अब इसे पार्क में बदला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने पार्क का काम कर लिया है पूरा
दत्यार में बने सबसे बड़े पार्क में लोक निर्माण विभाग ने काम पूरा कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के उद्यान मंडल विंग शिमला की ओर से काम किया गया है। यहां पर विभाग की ओर से पौधे भी लगाए गए हैं। साथ ही मैदानी घास भी लगाया गया है। साथ ही यहां पर आई लव हिमाचल का सेल्फी बोर्ड भी लगाया गया है। इस पार्क को पर्यटकों के लिए खोला गया है। देश-विदेश के पर्यटक यहां की खूबसूरती को निहार सकेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed