फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   forensic audit of degrees issued by manav bharti university

फर्जी डिग्री मामला: मानव भारती विवि से जारी हुई डिग्रियों का फोरेंसिक ऑडिट शुरू

Wed, 27 Oct 2021 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Oct 2021 01:17 PM IST
सार

अब तक की जांच में करीब 45 हजार फर्जी डिग्रियों का पता लगाया जा चुका है। वहीं, विश्वविद्यालय का मालिक राज कुमार राणा जेल में है।

विज्ञापन
forensic audit of degrees issued by manav bharti university
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय की जांच में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब फोरेंसिक ऑडिट शुरू हो गया है। प्रदेश पुलिस ने ऑडिट के लिए दो ऑडिटरों को नियुक्त कर दिया है। करीब डेढ़ साल पहले हाईकोर्ट ने ऑडिट कराने के आदेश दिए थे लेकिन ऑडिटरों की नियुक्ति के लिए फाइल गृह विभाग में घूमती रही।

विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश सरकार को दिए थे कि वह ऑडिट कराए, जबकि विभाग का कहना था कि चूंकि जांच एजेंसी ही जांच कर रही है, इसलिए वही मामले में ऑडिटरों की भी नियुक्ति करे। ऑडिट करने वालों को पैसे देने को लेकर भी पेंच फंसा हुआ था।
विज्ञापन


अब यह मसला सुलझने और गृह विभाग के पल्ला झाड़ने के बाद पुलिस ने ऑडिटरों की नियुक्ति कर फोरेंसिक ऑडिट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार फारेंसिक ऑडिट में पुलिस और सीआईडी की एसआईटी में मिले जितने भी साक्ष्य थे, उनका अलग से ऑडिट होगा। इससे न सिर्फ मानव भारती विश्वविद्यालय के वित्तीय गड़बड़झाले की एक बार और तफ्तीश हो जाएगी, बल्कि यह भी पता चल जाएगा कि इनकम टैक्स व अन्य विभागों को दिए कर व लेनदेन और उनके दस्तावेजों में दर्ज ब्योरे में काई भिन्नता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कुछ गड़बड़ी मिलती है तो उसे जांच कर रही एसआईटी अपनी तफ्तीश में शामिल कर लेगी। अब तक की जांच में करीब 45 हजार फर्जी डिग्रियों का पता लगाया जा चुका है। वहीं, विश्वविद्यालय का मालिक राज कुमार राणा जेल में है, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को ऑस्ट्रेलिया से हिमाचल लाने के लिए विदेश मंत्रालय की मदद से कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed