{"_id":"281b02f89f2ec4cadbdf06574f376263","slug":"foreign-delegates-saw-polling-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी प्रतिनिधियों ने देखा हिमाचल में मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी प्रतिनिधियों ने देखा हिमाचल में मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 May 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह देशों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को हिमाचल में मतदान को बेहद करीब से देखा। इन प्रतिनिधियों ने शिमला और सोलन जिले के मतदान बूथ पर पहुंच कर भारतीय लोकतंत्र के आधार को समझा। इस बीच ये लोग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान से मिल कर उनसे आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल में युगांडा, तंजानिया, केन्या, नाइजीरिया सहित कई देशों के निर्वाचन से जुड़े महिला और पुरुष प्रतिनिधि शामिल थे। टीम में संयुक्त राष्ट्र इलेक्टोरल मैनेजमेंट बाडी के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
नरेंद्र चौहान ने चुनाव की तकनीकी पहलू से भी विदेशी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। उन्हें बताया कि किस तरह से तकनीकी मदद से भारत में चुनाव कराया जा रहा है। चुनावी खर्चे की सीमा और उस पर किस तरह से पैनी नजर रखी जा रही है। इसके बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी ओर से राजनीतिक दलों के बारे में भी सवाल किया गया, जिसका चौहान ने जवाब दिया। हिमाचल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर हर दल और व्यक्ति यहां पर जागरूक हैं। ऐसे में किसी तरह की धांधली होने का सवाल नहीं उठता।
इससे पहले सुबह में शिमला के नगर निगम के बूथ पर ये प्रतिनिधि पहुंचे। इसके दोपहर में ये लोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद शाम के समय विदेशी प्रतिनिधि सोलन जिले के मतदान बूथों पर पहुंचकर तसवीर देखी।