{"_id":"3334253695249b223700dbe5cce682de","slug":"foreign-banks-are-willing-to-invest-in-power-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत परियोजनाओं में निवेश को तैयार विदेशी बैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत परियोजनाओं में निवेश को तैयार विदेशी बैंक
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 24 Apr 2014 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं में निवेश के लिए विदेशी बैंक तैयार हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक, फ्रेंज बैंक और जापान के जायका बैंक के प्रतिनिधियों ने अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह प्रदेश का दौरा किया था।
विज्ञापन
उनकी ओर से निवेश करने पर सहमति जताई गई है। सरकार को उम्मीद है कि विदेशी बैंकों के जल विद्युत परियोजनाओं में निवेश करने से प्रदेश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही रोजगार का जरिया भी उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से शिमला, किन्नौर, चंबा और कुल्लू में लगभग तीन हजार मेगावाट जल विद्युत परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनके निर्माण के लिए लगभग आठ से दस हजार करोड़ रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
इतनी रकम जुटाना कारपोरेशन के बस की बात नहीं है। ऐसे में कारपोरेशन की कोशिश है कि विदेशी बैंकों की ओर से हिमाचल की जल विद्युत परियोजनाओं में निवेश किया जाए। फ्रेंच बैंक के तीन प्रतिनिधियों ने अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही शिमला, चंबा और कुल्लू का दौरा किया था।
इससे पहले जायका और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के प्रतिनिधि हिमाचल दौरे पर आए थे। इन परियोजनाओं में निवेश करने को लेकर उक्त तीनों ही बैंकों की ओर से सकारात्मक संकेत मिले हैं।
बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार के अफसरों और विदेशी बैंक के प्रतिनिधियों के बीच सहमति भी बन चुकी है। लोकसभा चुनाव के बाद इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी है।