फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forecast of Storm in Himachal.

चौथे टेस्ट मैच पर मंडराया संकट, हिमाचल में तूफान की चेतावनी

Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Forecast of Storm in Himachal.

धर्मशाला में होने वाले चौथे टेस्ट मैच पर संकट मंडराने लगा है। हिमाचल में बारिश के साथ साथ तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में 22 और 23 मार्च को अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में मैच में भी मौसम बड़ा खलल डाल सकता है।

विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरिज अभी 1-1 से बराबर है और धर्मशाला का मैच तय करेगा कि सीरीज कौन जीतेगा। लोगों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है लेकिन मौसम रोमांच में बाधा डाल सकता है।
विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए अलर्ट जारी किया है।इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 22 और 23 मार्च को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। मंगलवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर शेष जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च से राहत दे सकता है मौसम

Forecast of Storm in Himachal.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 22 और 23 मार्च को प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। अनेक स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने से साथ-साथ प्रचंड आंधी चलेगी। 24 से 26 मार्च तक हिमाचल में मौसम साफ रहेगा। सभी क्षेत्रों में धूप खिलेगी। 

 

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शिमला में अधिकतम तापमान 18.2, सुंदरनगर में 26.3, भुंतर में 25.5, सोलन में 22.4, नाहन में 25.8, कल्पा में 13.4, धर्मशाला में 21.4, हमीरपुर में 27.1, बिलासपुर में 27.3, मंडी में 22.6, मनाली में 16.0 और कांगड़ा में 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed