{"_id":"c32c79bd07d530056d0f23fa5e3f96d7","slug":"forecast-of-snowfall-in-himachal-on-28-january-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jan 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
लंबे सूखे के बाद आखिरकार हिमाचल में बारिश, बर्फबारी के आसार बने हैं। 28 और 29 जनवरी को मैदानी, मध्यम पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हालांकि, 24 से 27 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। शनिवार को दिन भर धूप खिलने से भले ही प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री का उछाल आया हो, लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है।
विज्ञापन
प्रदेश के छह शहरों का तापमान माइनस डिग्री में है जबकि छह शहर शून्य से 1 डिग्री के आसपास ठिठुर रहे हैं। हिमाचल के किसी भी शहर का न्यूनतम पारा 5 डिग्री से अधिक नहीं है।
विज्ञापन
सबसे अधिक केलांग का न्यूनतम पारा -9.8 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 28 और 29 जनवरी को प्रदेश भर के कुछ स्थानों पर बारिश, बर्फबारी के आसार हैं। 29 जनवरी के बाद भी मौसम खराब रह सकता है।