{"_id":"efcd263eb24b9f03b50075be32693fbe","slug":"forecast-of-snowfall-in-himachal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बदला मौसम, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बदला मौसम, बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Nov 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में दो दिन बाद बर्फबारी और बारिश होने के आसार बन गए हैं। मौसम में आए बदलाव के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन तक बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
इससे निचले मैदानी इलाकों में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में बुधवार से ही मौसम खराब होना शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को दो दिन प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
9 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा और खुश्क रहेगा। प्रदेश में अधिकतर शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इनमें सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 9.0, भुंतर 9.8, कल्पा 3.0, केलांग 3.1, डलहौजी 8.8, सोलन 8.0, चंबा 7.5, मनाली 5.8 और बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन ने बताया कि दो दिन बाद फिर से मौसम में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।