फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forecast of snowfall in himachal from 28th january.

हिमाचल में अगले दो दिन भारी बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 28 Jan 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
forecast of snowfall in himachal from 28th january.

हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। शुक्रवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 31 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन


एक फरवरी के बाद लोगों को राहत मिलेगी। वीरवार को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा, मंडी, कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी है। शुक्रवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में भी बारिश की संभावना है। 30 और 31 जनवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा जबकि मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों में लाहौल स्पीति के केलांग और उदयपुर में एक से ढाई सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed