फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहें तैयार, हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में फिर भारी बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 13 Jan 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jan 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Forecast of Heavy Snowfall in Himachal From 15 January.

हिमाचल समेत समूचे ‌उतर भारत में एक बार फिर मौसम कहर बरपाने वाला है। हिमाचल में 15 और 16 जनवरी को फिर भारी बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की गई है। उतर भारत के कई राज्यों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है।

Forecast of Heavy Snowfall in Himachal From 15 January.

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति में 14 जनवरी से मौसम खराब होना शुरू होगा।

Forecast of Heavy Snowfall in Himachal From 15 January.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। पूरे प्रदेश में 18 जनवरी तक बारिश, बर्फबारी होने का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Forecast of Heavy Snowfall in Himachal From 15 January.

बुधवार रात को केलांग में माइनस 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में मंगलवार रात के मुकाबले बुधवार रात को बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री था।

विज्ञापन
Forecast of Heavy Snowfall in Himachal From 15 January.

बुधवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 रिकार्ड किया गया। उधर, कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0, मनाली में माइनस 7.2, सुंदरनगर में माइनस 1.8, भुंतर में माइनस 0.8, सोलन में माइनस 0.6, चंबा में माइनस 0.5, कांगड़ा में 0.3, बिलासपुर में 1.1, पालमपुर में 0.5 और ऊना में 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed