{"_id":"579631b64f1c1b687d21e1c3","slug":"forecast-of-heavy-rainfall-in-himachal-in-next-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों 124 से 211 मिलीमीटर तक बहुत भारी बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 26 से 31 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को ऊना में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 21.1, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 29.6, सोलन में 28.5 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा भुंतर में 34.6, सुंदरनगर में 32.6, कल्पा में 24.2, मंडी में 31.2, हमीरपुर में 32.3, बिलासपुर में 32.6, कांगड़ा में 31.6, मनाली में 25.6, पालमपुर में 26 और केलांग में 29.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।