हिमाचल में तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में आगामी तीन दिन तक मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई को प्रदेश के मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में जबकि 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
इधर, रविवार को मूसलाधार बारिश से आनी से करीब आठ किमी दूर निमला क्षेत्र में रविवार सुबह भू स्खलन होने से आनी - लूहरी एनएच - 305 अवरुद्ध हो गया। भारी बारिश से सड़क पर भारी मलबा आ गया।
इसके चलते दर्जनों छोटे बड़े वाहन सहित सेब से लदी गाड़ियां सड़क पर फंसी रही। आनी से जा रही एक बारात भी घंटों सड़कों में फंसी रही। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल किया गया।
भारी बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
वहीं घुमारवीं विधान सभा की अमरपुर पंचायत में शनिवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण किसानों की मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। कांगड़ा जिले में रविवार को कहीं-कहीं बारिश हुई।
नुकसान की कोई सूचना नहीं है। चंबा में रविवार को दिनभर धूप खिली रही। मौसम साफ है। राजधानी शिमला में दिनभर बादलों की लुक्का छिपी जारी रही। मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की बात कही है।