{"_id":"832ab772321f4bc8326cb627e9b8463b","slug":"forcast-of-snowfall-in-himachal-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के लिए रहें तैयार, फिर बदलने वाला है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के लिए रहें तैयार, फिर बदलने वाला है मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सर्द मौसम से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से शाम के समय फिर सर्द हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इधर, 28 दिसंबर से एक जनवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। व्हाइट क्रिसमस की तरह नए साल पर भी सैलानियों को ताजी बर्फ का दीदार नहीं हो सकेगा। शनिवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.8, मनाली में माइनस 1.8, कल्पा में माइनस 2.2 और भुंतर में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा शिमला में 12.3, सुंदरनगर में 17.9, धर्मशाला में 12.2, ऊना में 19.6, नाहन में 15.6, केलांग में माइनस 1.1, कांगड़ा में 18.1, चंबा में 15.4, सोलन में 18, हमीरपुर में 17.8, बिलासपुर में 17.2 और मंडी में 12.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।