शिमला में पहली बार एक मंच पर जुटे देशभर के हजारों कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर से आए कलाकार राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी और कालीबाड़ी हॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। 22 राज्यों के करीब 11 सौ कलाकार चार दिवसीय नाट्य और नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। हिमाचल में ऐसा पहली बार है जब एक मंच पर हजारों कलाकार जुटे हैं।
ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा गौड़ ने बताया कि हिमाचल में पहली बार एक मंच पर 320 डांस ग्रुप और करीब 20 प्ले ग्रुप के हजारों कलाकार एक साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता में पहली बार सुदर्शन गौड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड पुरस्कार दिया जाएगा। सुदर्शन गौड़ सम्मानित प्रतिभागी को एसोसिएशन की तरफ से एक्टिंग, डांस और थियेटर सीखने के लिए एक साल तक की ट्रेेनिंग करवाई जाएगी।
इसके अलावा बलराज सानी नेशनल अवार्ड, गोपी कृष्णा नेशनल अवार्ड, संतोष गौड़ अवार्ड, शांति गौड़ अवार्ड, और हेमचंद्र सतानी अवार्ड वितरित किए जाएंगे। रेखा गौड़ ने बताया कि 64 सालों से देशभर के सभी राज्यों में नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, दर्शकों ने बटोरी वाहवाही
एआईएए को इस स्तर पर लाने के लिए परिवार के लोगों का का सपोर्ट रहा है। अब हम इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके माध्यम से हम हिमाचल की छुपी प्रतिभा को भी देश के सामने लाएंगे।
नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन गेयटी थियेटर और कालीबाड़ी हॉल में गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
इधर, गेयटी थियेटर में मध्यप्रदेश के नटरंग थियेटर ग्रुप ने साइकिल यात्रा, महाराष्ट्र के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट ने पुरुषार्थ और भिख मंगी के अलावा अरहत ग्रुप ने नंगली नाटक पर मंचन किया।
ओडिशा के कलानाधिकां थियेटर ग्रुप ने चादर, गुजरात के जाह्नवी कला ने बुने सपने, चुने सपने, उत्तर प्रदेश के चित्रांश आर्ट एडं थियेटर ने फंदी, छत्तीसगढ़ के अभियान ग्रुप ने रे दा स्टोन और पंजाब के अक्स अभोर ग्रुप ने इंतजार नाटक का सफल मंचन कर दर्शकों से वाहवाही बटोरी।