फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   for the first time in Himachal two pet scan machines will be installed, Government gives inprinciple approval

सरकार ने दी सैद्धांतिक मंजूरी: हिमाचल में पहली बार लगेंगी दो पीईटी स्कैन मशीनें

Wed, 20 Apr 2022 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Apr 2022 12:34 PM IST
सार

 सूबे के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
for the first time in Himachal two pet scan machines will be installed, Government gives inprinciple approval
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार दो पॉजिट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) स्कैन मशीनें लगेंगी। सूबे के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) में इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पेट स्कैन मशीनें लगने से कैंसर मरीजों को दिल्ली और चंडीगढ़ के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। वक्त पर मरीजों में कैंसर का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सकेगा। एमआरआई की तरह ही इस मशीन में मरीज के शरीर को स्कैन किया जाता है। इसमें मरीजों के उस अंग का आसानी से पता लग जाता है, जो कैंसर से ग्रस्त हो। इसके अलावा हमीरपुर और नाहन मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित होंगी।

विज्ञापन


इन लैबों के स्थापित किए जाने से हार्ट से संबंधित मरीजों का जल्द उपचार हो सकेगा। मेडिकल कॉलेज चंबा, हमीरपुर, नेरचौक और नाहन में एमआरआई मशीनें लगाने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी दो मेडिकल कॉलेजों आईजीएमसी और टांडा में ही एमआरआई की जा रही है। अब चंबा, हमीरपुर, नेरचौक और ऊना में भी लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग कंपनियों से टेंडर आमंत्रित करेगा। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ये मशीनें स्थापित की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed