फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   For the first time in Himachal, two patients' knees were replaced by robotic surgery

Robotic Surgery: हिमाचल में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से दो मरीजों के घुटने बदले

Sat, 09 Sep 2023 11:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 11:01 AM IST
सार

आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से दो मरीजों के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इन ऑपरेशन को लाइव करके चिकित्सकों को इसकी बारीकियों से अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन
For the first time in Himachal, two patients' knees were replaced by robotic surgery
रोबोटिक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से दो मरीजों के घुटनों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। इन ऑपरेशन को लाइव करके चिकित्सकों को इसकी बारीकियों से अवगत करवाया गया है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह से घुटनों का प्रत्यारोपण किया गया।

विज्ञापन


शिमला जिले के गलूखुरड़ गांव की गौरा देवी (64) और बागी गांव के गंगा राम (69) घुटनों में दर्द से परेशान होकर पिछले दिनों आईजीएमसी आए थे। आर्थो विभाग के चिकित्सकों ने जांच की तो पाया कि दोनों के घुटने बदलने होंगे। इसके बाद दोनों का उपचार शुरू किया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को लोकमान्य अस्पताल पुणे के डॉ. नरेंद्र वैद्य और जालंधर के डॉ. शुभांग अग्रवाल ने आईजीएमसी के चिकित्सकों के साथ तीन घंटों में घुटनों के प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएमसी के आर्थो विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज ठाकुर ने बताया कि हिमाचल चैप्टर ऑफ इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन ने वार्षिक काॅन्फ्रेंस रोबोटिक तकनीक के जरिये अस्पताल के चिकित्सकों को प्रत्यारोपण की बारीकियां भी बताईं। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ हैं और 10 से 12 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed